Noida Protest: नोएडा में कामगारों क्यों कर रहे प्रदर्शन, सिएम योगी ने इस पर क्या कहा?

Noida Protest Update: नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में कामगारों का प्रदर्शन जारी है. सोमवार को श्रमिकों ने कुछ जगहों पर तोड़फोड़ और पत्थरबाज़ी की और…

Noida Protest: नोएडा में कामगारों क्यों कर रहे प्रदर्शन, सिएम योगी ने इस पर क्या कहा?

Noida Protest Update:

नोएडा के इंडस्ट्रियल एरिया में कामगारों का प्रदर्शन जारी है. सोमवार को श्रमिकों ने कुछ जगहों पर तोड़फोड़ और पत्थरबाज़ी की और कुछ वाहनों में आग लगा दी. तोड़फोड़ और प्रदर्शन की घटनाएं नोएडा के फ़ेज़-2 और सेक्टर 60 के फ़ैक्ट्री इलाकों में हुई हैं. इन इलाकों की फ़ैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक वेतन बढ़ाने, बोनस देने, कामकाज का बेहतर माहौल बनाने और वर्किंग प्लेस में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए कमेटी बनाने की मांग कर रहे थे. आज फिर फेज 2 समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और पत्थरबाजी की घटना सामने आई.

न्यूनतम वेतन 20 हज़ार रुपये करने की मांग

नोएडा में श्रमिक के वेतन बढ़ाने और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों को लेकर मांग का प्रदर्शन जारी है. श्रमिक लंबे समय से उत्तर प्रदेश में कम वेतन को लेकर चिंता जता रहे थे. नोएडा के श्रमिकों का दावा है कि उन्हें वेतन लगभग 13,000 रुपये के आसपास ही मिलता है, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में असंतोष बढ़ रहा है. श्रमिकों का कहना है कि उनका न्यूनतम वेतन कम से कम 20 हज़ार रुपये किया जाए.

उचित मानदेय सुनिश्चित करेगी सरकार

योगी आदित्यनाथ ने कहा, सरकार उद्यमियों को सुरक्षा देगी और प्रत्येक श्रमिक को संरक्षण प्रदान करते हुए उन्हें उचित मानदेय भी सुनिश्चित करेगी. हमने गत वर्ष ही एक आउटसोर्सिंग कॉरपोरेशन का गठन किया था और इसी महीने उसकी सिफारिशें लागू होने जा रही हैं. आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी दी जाएगी, जो सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी.

अन्य ख़बरें जानें-

Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने तोड़फोड़ और आगजनी की साजिश रचने के जर्म में 6 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से साजिश का खुलासा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *