Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने तोड़फोड़ और आगजनी की साजिश रचने के जर्म में 6 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से साजिश का खुलासा

Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने आईएमटी मानेसर इलाके में हिंसा भड़काने और बड़ी आगजनी की साजिश रचने के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।…

Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने तोड़फोड़ और आगजनी की साजिश रचने के जर्म में 6 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से साजिश का खुलासा

Gurugram:

गुरुग्राम पुलिस ने आईएमटी मानेसर इलाके में हिंसा भड़काने और बड़ी आगजनी की साजिश रचने के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को उकसाने और कंपनियों में पेट्रोल बम से हमला करने की योजना बनाई थी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि 9 अप्रैल को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थीं। इस घटना में कई निजी वाहनों और पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया गया। पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

6 अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद एक गहन तफ्तीश शुरू की गई। पुलिस ने पाया कि गिरफ्तार किए गए 6 आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।आरोपियों की पहचान आकाश निवासी भरान जिला रोहतक, हरीश चन्द निवासी किलबोखाल जिला पोडीगडवाल (उत्तराखण्ड) , पिन्टू कुमार यादव निवासी परसाही सिरसिया जिला मधुबनी (बिहार), राजू सिहं निवासी निवार मण्डी जिला उद्यमसिहं नगर (उत्तराखण्ड), श्यामबीर निवासी गूरा बरेला जिला बदायू (उत्तर-प्रदेश) व अजीत सिंह निवासी लखमीरवाला जिला जीन्द (हरियाणा) के रूप में हुई है।

किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं

हैरानी की बात यह है कि इनमें से अधिकांश का गुरुग्राम की किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है और न ही वे यहाँ श्रमिक (Labour) के रूप में काम करते हैं। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में वे लोगों को भड़काने और कंपनियों में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम की बोतलों का उपयोग करने पर चर्चा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन लोगों का मकसद गुरुग्राम (गुड़गांव) में बड़े पैमाने पर दंगे भड़काना और कंपनियों को नुकसान पहुँचाना था। पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है। हमने इन आरोपियों के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक चैट बरामद की हैं।

 

पुलिस ने मानेसर आईएमटी के श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति या शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्थिति अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों का नोएडा में हाल ही में हुई इसी तरह की घटनाओं से कोई संबंध है। इसके लिए नोएडा पुलिस के साथ विवरण साझा किए जाएंगे। गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। गुरुग्राम पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *