ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- इनेलो में नये प्रदेश अध्य़क्ष को नियुक्त किया गया है, प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नफे सिंह राठी को दी गई है। इसके साथ ही बीरबल दास ढालिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि इनेलो नेता ने बताया कि बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को हरियाणा का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में दो बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी हंै। राठी एक बार लोकसभा चुनाव में भी रोहतक सीट से इलेक्शन लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं नफे सिंह राठी दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं और कुश्ती संघ (भारतीय सैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

