INLD ने चुना ‘किसान सैल’ का प्रदेशाध्यक्ष, जानिए किसे मिली कमान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंडियन नेैशनल लोकदल पार्टी द्वारा करनाल के गाँव मंजूरा के रहने वाले किसान परिवार से तालुक रखने वाले फूल सिंह मंजूरा को किसान सैल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इंडियन नेैशनल लोकदल पार्टी द्वारा करनाल के गाँव मंजूरा के रहने वाले किसान परिवार से तालुक रखने वाले फूल सिंह मंजूरा को किसान सैल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद आज फूल सिंह मंजूरा करनाल स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचे। जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष यशवीर राणा सहित इनेलो कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल सिंह मंजूरा ने कहा की पार्टी के सुप्रीमो ओपी चौटाला व् अभय चौटाला ने उनपर विशवास जताकर उन्हें जो पद दिया है। वह पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। फूल सिंह मंजूरा ने इनेलो पार्टी को 36 बिरादरी की पार्टी बताया और कहा वह सभी को अपने साथ लेकर चलती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *