दहेज लोभियों ने ली एक विवाहिता की जान, पीड़ित परिजनों ने की सख्त कार्रावई की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में फिर एक विवाहिता दहेज़ की भेट चढ़ी गई | मृतका की एक साल पहले ही शादी हुई थी | विवाहिता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में फिर एक विवाहिता दहेज़ की भेट चढ़ी गई | मृतका की एक साल पहले ही शादी हुई थी | विवाहिता की मौत के बाद अब परिजनों ने ससूरालवालों पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाये हैं और मामले में पुलिस से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं |

मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है जहां फिर दहेज़ के लोभियों ने एक बहु को दहेज़ की खातिर मौत के घाट उतार दिया | गौरतलब है की आरोपी पति एक निजी स्कूल संचालक है जिस पर अपनी पत्नी को दहेज़ के लिए मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है | लड़की के भाई का आरोप है की उनकी बहन की मौत के बाद भी उन्हें इसकी सूचना आरोपी परिवार ने नहीं दी | तस्वीरों में दिखाई दे रही ये उत्तराखंड के पोडि गाड़वाल की रहने वाली मिनाक्षी है जिसकी शादी एक साल पहले फरीदाबाद के सेहतपुर इलाके के रहने वाले अमित से हुई थी |

हाल ही में अमित की पत्नी मिनाक्षी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था | लेकिन विवाहिता को नहीं पता था की जिस घर में वो अपना घर बसाने और पूरा जीवन बिताने जा रही है उस घर में इंसान बल्कि दहेज़ के दानव रहते है, जिनकी भूख केवल दहेज़ के रुपयों से मिटती है |

मृतक मिनाक्षी के परिजनों का आरोप है की शादी के बाद से ही मिनाक्षी का पति ,सास, ससुर और घर के ने सदस्य और दहेज़ लाने के लिए प्रताड़ित करते रहते थे कई बार तो उन्होंने उसके पति और देवर के अकाउंट में डेढ़ लाख रूपये भी डलवाए थे लेकिन उनकी भूख इस पर भी शांत नहीं हुई और उन्होंने फिर से पैसों की डिमांड करनी शुरू कर दी जो कि पीड़ित परिजनों के लिए दे पाना काफी मुश्कील था | महज इसके चलते उन्होंने मिनाक्षी की गला दबाकर हत्या कर दी |

इतना ही नहीं मिनाक्षी के भाईयों का आरोप है की उन्होंने अपनी हैसियत से जायदा रुपये लगा कर अपनी बहन की शादी बड़े ही धूम धाम से की थी लेकिन आरोपी उनकी बहन को बार-बार दहेज़ के लिए परेशान करते रहते थे और आखिरकार उन्होंने अपनी मांग पूरी न करने पर उनकी बहन को मौत के घाट उतार दिया |

Watch Video

https://youtu.be/yp7EL1jU_rM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *