पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बदमाशों के हौसले चाहे कितने भी बुलंद क्यों ना हो लेकिन एक ना एक दिन उनको अपने किये की सजा जरुर मिलती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बदमाशों के हौसले चाहे कितने भी बुलंद क्यों ना हो लेकिन एक ना एक दिन उनको अपने किये की सजा जरुर मिलती है | पलवल में भी पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके लिए किसी की जान लेना आम बात थी लेकिन अब उन्हें सलाखों के पीछे अपने किये पर पछतावा हो रहा है |

हरियाणा में बदमाशों के मन में पुलिस का खौफ कितना है वो आप इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है | जहां बदमाश हथियार के दम पर लोगों के मन में दहशत फैलाने का काम करते हैं | लेकिन बदमाश चाहे कितने भी शातिर क्यों ना हो लेकन एक ना एक दिन उनकी चालाकी धरी की धरी रह जाती है | बदमाशों को उनके किये कि सजा मिल कर रहती है |

जी हां पलवल पुलिस ने भी कुछ बदमाशों के इस घमंड को तोड़ दिया है कि वो कभी भी पुलिस के हाथों नहीं आ सकते थे | जी हां पलवल के एक गावों में हथियारों के बल पर जगह जगह पर दहशत फैलाने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है | इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने भी बड़ी सातीराना तरीके से जाल बिछाया और आरोपियों को मौके से धर दबोचा |

बता दें कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे लेकिन उन्हें पता नहीं थी कि पुलिस पहले से ही उनके इंतजार में बैठी थी | पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को हथियार भी मिले हैं | जिसमें अवैध हथियार के साथ साथ डंडा और लोहे की रॉड भी शामिल है |लेकिन इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया |

Watch Video

https://youtu.be/w0N-ti4Bz0M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *