NEET Exam New Date: नीट परिक्षा की नई तारिख 21 जून, जानिए क्या है इस परिक्षा के बारे में नई जानकारियां जो आपको जानना जरूरी है?

NEET Exam New Date: नीट का पेपर लीक होने के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा दोबारा करवाने की तारीख का एलान कर…

NEET Exam New Date: नीट परिक्षा की नई तारिख 21 जून, जानिए क्या है इस परिक्षा के बारे में नई जानकारियां जो आपको जानना जरूरी है?

NEET Exam New Date:

नीट का पेपर लीक होने के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा दोबारा करवाने की तारीख का एलान कर दिया है. एनटीए ने सरकार की मंज़ूरी के बाद परीक्षा दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित करने को कहा है. एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, अभ्यर्थी और अभिभावक केवल एजेंसी के आधिकारिक चैनलों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें. एजेंसी ने किसी भी अफ़वाह या ग़ैर-आधिकारिक सूचना से बचने की सलाह दी है.

परीक्षार्थियों को दोबारा शहर चुनने का मौका

एनटीए ने तीन मई को आयोजित हुई नीट की परीक्षा को पेपर लीक की चर्चाओं के बीच रद्द कर दी थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शहर दोबारा चुनने का मौका मिलेगा. एक अहम घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरी समस्या की जड़ ओएमआर प्रणाली रही है. इसी वजह से अगले साल से परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी.

अहम घोषणाएं-

नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से फ़ीस नहीं ली जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने फ़ीस लौटाने का एलान पहले ही कर दिया था. छात्रों की सुविधा और समय की पाबंदी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है. अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की बजाय 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगी. एडमिट कार्ड 14 जून से पहले सभी अभ्यर्थियों को जारी किए जाएंगे.

छात्रों के परिवहन के इंतज़ाम को लेकर केंद्र सरकार राज्यों से बात करेगी. धर्मेंद्र प्रधान ने नीट पेपर लीक होने की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा, परीक्षा 3 मई को हुई थी और 7 मई को एनटीए को शिकायत मिली कि ‘गेस पेपर’ में मौजूद कुछ सवाल इस बार के प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे. 12 मई तक लीक की पुष्टि हो गई.

अन्य ख़बरें जानें-

Patiala-Rajpura road ‘ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ 2 ਨੌਜਵਾਨਾ ‘ਤੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ, ਮੋਬਾਈਲ ਅਤੇ ਆਲਟੋ ਕਾਰ ਲੁੱਟ ਕੇ ਫਰਾਰ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *