Sonipat Chori:
सोनिपत में गोहाना के वॉर्ड नंबर 10 की दरियापुर बस्ती में एक घरेलू नेपाली नौकर ने लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गया। चोर ने गैस कटर से तिजोरी काटकर घर में रखे कीमती गहने और नकदी चुरा ली। दरियापुर बस्ती में एक घरेलू नेपाली नौकर ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने गैस कटर से तिजोरी काटकर घर में रखे कीमती गहने और नकदी चुरा ली।
जानकारी के अनुसार यह चोरी प्रॉपर्टी डीलर अजय सैनी पुत्र करतार के घर में हुई। घर से करीब 35 तोले सोना, एक किलो चांदी और लगभग 17 लाख रुपये चोरी हुए हैं। बताया गया है कि आरोपी नौकर करीब चार महीने पहले नेपाल से आया था, जिसे पुराने नौकर द्वारा बुलाया गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया और आरोपी को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



