शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, शोरूम का सारा सामान खाक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवांशहर के क़स्बा बंगा के मेन बाज़ार में बड़ा डीपु नामक कपड़े के शो रूम की दूसरी मंज़िल पर अचानक आग लग गयी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवांशहर के क़स्बा बंगा के मेन बाज़ार में बड़ा डीपु नामक कपड़े के शो रूम की दूसरी मंज़िल पर अचानक आग लग गयी | आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय मे दुकान जलकर राख हो गई | आग लगी देख बाजार के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया |

बंगा में फ़ायर ब्रिगेड ना होने के कारण दूसरे शहर से फ़ायरब्रिगेड पहुँचा जब तक फायरब्रिगेड पहुंचा आग पूरी दुकान में फैल गयी थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की | आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बाताया जा रहा है | शोरूम के मालिक का कहना है कि कपड़े का पूरा स्टॉक जल गया जिससे लाखों का नुक़सान हो गया |

Watch Video

https://youtu.be/5ZMmsUNShvM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *