ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आए दिन नशे का व्यापार बढ़ता ही जा रहा है | इसी के चलते बरनाला पुलिस ने नशा खिलाफ मुहिम के तहत अपनी सरगर्मियां तेज कर रखी है | गश्त के दौरान गांव ठीकरीवाल में गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी को पकड़ा गया | जिसमें से 25 पेटी शराब बरामद हुई और एक सूचना के आधार पर गांव सनखेड़ा 24 पेटी शराब देशी बरामद की |
सभी शराब हरियाणा मारका की हैं | शराब के तस्कर बाहरी स्टेट से शराब लाकर पंजाब के गांव-गांव बेचा करते थे | पुलिस ने बताया टोटल 49 पेटी देसी शराब बरामद की गई है | वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस तस्करों को ढूंढने की कोशिश कर रही है | पुलिस ने तफ्तीश करते 3 लोगों को को नामजद किया है | उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं |
49 पेटी देसी शराब बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
हरियाणा से शराब लेकर पंजाब में बेचा करते थे तस्कर
आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब
Watch Video
https://youtu.be/ikUwxim8mME
