पत्नी का कत्ल, मायके में रहती थी पत्नी, रिश्तेदार के बयान पर मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मानसा के गांव ठूठ्यांवाली में पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी | मृतक बलजीत कौर का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मानसा के गांव ठूठ्यांवाली में पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी | मृतक बलजीत कौर का विवाह करीब तीस साल पहले गांव फतेहपुर झुनीर में हुआ था | पति के शराब का आदी होने के कारण इसका पंचायत ने तलाक करवाया था | मृतक के पति का अपने साले के पास आना जाना लगा रहता था  |

मृतक का भाई अपने माता पिता से अलग रहता है | आरोपी पति सुखदेव अपने साले के यहां आया और रात को अपने ससुराल वालों के घर में घुसकर कस्सी से अपनी पत्नी का गला काटकर फरार हो गया | मृतक के रिश्तेदार धन्ना सिंह ने बताया यह लड़की अपने बच्चों समेत अपने मायके में रहती थी | रात को बलजीत कौर का पति आया और तेजधार हथियार के साथ उस का गला  काट दिया | पुलिस ने मामले में धन्ना सिंह के बयान पर  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/J6AuTN5-syw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *