राजनीति से ऊपर है देश है और सरकार के जम्मू-कश्मीर पर किए फैसले का स्वागत करते हैं- नवीन जयहिंद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर देश में हर तरफ खुशी का माहौल है। इसी के चलते हरियाणा के आम आदमी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर देश में हर तरफ खुशी का माहौल है। इसी के चलते हरियाणा के आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने भी मोदी सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।

नवीन जयहिंद ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश के लिए बहुत अच्छा काम किया है। जयहिंद ने कहा कि हमारे लिए राजनीति से ऊपर देश है और हम सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं।

जयहिंद ने कहा कि ये फैसला देश के लिए एक बड़ी बात है। अब पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत मे शामिल करने का समय है और अब लगे हाथों इसे शामिल करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *