Narcotics Control Bureau: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के हाथ लगी 1745 करोड़ के नशीले पदार्थ, गृह मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Mumbai Narcotics Control Bureau: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

Narcotics Control Bureau: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के हाथ लगी 1745 करोड़ रुपये की नशीले पदार्थों खेप, दक्षिण अमेरिका से आ रही थी खेप, गृह मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Mumbai Narcotics Control Bureau:

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. एजेंसी ने मुंबई बंदरगाह के पास एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान 349 किलोग्राम ‘हाई-ग्रेड’ कोकीन जब्त की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 1745 करोड़ रुपये आंकी गई. यह खेप एक कंटेनर में बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखी थी. इसे दक्षिण अमेरिका से वाया समुद्री मार्ग भारत लाया गया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनसीबी ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क तक पहुंच बनाई है.

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शाह ने कहा, हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को बेदर्दी से कुचलने के लिए संकल्पित हैं. नारकोटिक्स ब्यूरो ने मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 349 किलोग्राम

हाई-ग्रेड कोकीन ज़ब्त की है, जिसकी क़ीमत 1745 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह एक अहम उदाहरण है, जहां एजेंसी ने छोटे कंसाइनमेंट से शुरुआत करते हुए एक बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई. इस बड़ी सफलता के लिए एनसीबी टीम को बधाई.

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Jal Jeevan Mission: हिमाचल को केंन्द्र से मिली 261 करोड़ की सौगात

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *