बेखौफ बदमाश ने दुकान में घुसकर की दुकानदार की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बदमाशों के हौसले दिन बा दिन इतने बुलंद होते जा रहे हैं  कि वो कभी भी किसी को अपना निशाना बनाकर उसे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बदमाशों के हौसले दिन बा दिन इतने बुलंद होते जा रहे हैं  कि वो कभी भी किसी को अपना निशाना बनाकर उसे मौत के घाट उतार दे रहें हैं | जीं हां अब ताजा मामला जालंधर के करतारपुर से है जहां एक शख्स को एक नकाब पोश बदमाश ने उसके दुकान में खुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया | दरसल डिम्पल नाम का ये शख्स अपनी साईं आर्ट गैलरी की दुकान पर बैठा था और अपने दोस्त के साथ बातें कर रहा था दोनों दोस्तों को पता भी नहीं चला और अचानक एक नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर आया और बिना किसी सवाल के काउंटर पर बैठे डिम्पल पर गोलिया दागनी शुरू कर दी |

ये मंजर देखकर उसके दोस्त खुद को बचाने के लिए अपनी चेयर का सहारा लिया और खुद को बचाने की कोशिश करने लगा तब तक आरोपी ने डिम्पल को लगभग 2 गोलियां दाग चुका था और मिनट भर के अंदर ही आरोपी ने इस घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गया | आरोपी के जाने के बाद दुकान में लोगों की भीड़ लग गई और लोगों ने डिंपल को जिला अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने डिंपल को देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया |

बता दें कि आरोपियों की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि आरोपी सिर्फ डिंपल की हत्या करने की नियत से दुकान में आये थे | कैमरे में साफ देखा जा रहा है कि आरोपी ने उसके दोस्त पर भी बंदूक तानी थी लेकिन उसपर गोली नहीं चलाई |

Watch Video

https://youtu.be/xyjOLnEKmuM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *