भतीजे ने अपने चाचा को उतारा मौत के घाट, अपने पिता की बंदूक से दागी कई गोलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बच्चों को किसी गलती पर समझाना या फिर डांटना सिर्फ इसलिए किया जाता है ताकि उसे सही और गलत की पहचान कराई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बच्चों को किसी गलती पर समझाना या फिर डांटना सिर्फ इसलिए किया जाता है ताकि उसे सही और गलत की पहचान कराई जा सके | लेकिन इसका ये मतलब नहीं की बच्चों को समझाने का मतलब कोई परिजन उससे नफरत करता है या फिर उसके बारे में गलत सोचता है लेकिन फतेहाबाद में एक नाबालिग को डांटना एक चाचा को इतना महंगा पड़ा गया कि उसे अपने जान से हाथ धोना पड़ा |

घरेलु कलाह हर घर की कहानी है लेकिन कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं जिसमें घरेलु कलाह के कारण अपने ही अपनों के दुश्मन बन जाते हैं | फतेहाबाद के गांव कन्हड़ी में भी एक हंसता खेलता परिवार के घर ऐसा हादसा हुआ है जिसके चलते पुरे इलाके लोगों में चर्चा का विषय बन गया |

जी हां दरसल राजु नाम के शख्स की अपने भतीजे से किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी | जाहीर सी बात है कि चाचा होने के नाते उसने किसी बात को लेकर अपने भतीजे को डांटा होगा लेकिन उसे नहीं पता था कि नाबालिग भतीजा इस बात को बदले की भावना लेकर बैठ जाएगा | भतीजे साहिल को चाचा का डांटना इतना नागवार गुजरा कि उसने मन ही मन अपने चाचा को मौत के घाट उतारने की ठान ली और एक दिन अपने पिता की बंदूक को लेकर चाचा पर एक के बाद एक कई गोलियां दाग दी | हालाकि गोली की आवाज सुनकर घर के लोग भी घर से बाहर निकले लेकिन तब तक साहिल ने चाचा को कई गोलियां दाग चुका था |

लेकिन फिर भी परिजनों ने साहिल के हाथ से बंदूक छिन कर उसे थप्पड़ भी मारे और घायल राजु को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान घायल राजु ने दम तोड़ दिया | अब इस मामले से परिजन भी हैरान है कि आखिर मामूली बात को लेकर अपने भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया जब्की साहिल की उम्र भी ज्यादा नहीं है इतनी छोटी उम्र में उसके मन में किसी की हत्या करने के बारे में खयाल भी कैसे आया लेकिन अब इन सब बातों को कोई मतलब नहीं रह जाता है क्योंकि साहिल ने जो किया है वो अपराध है |

Watch Video

https://youtu.be/nTt7ziU4CXY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *