Jalandhar AAP Leader Murder: जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता की हत्या में नया मोड़, डीजीपी ने किया घटनास्थल का मुआयना, जानें किसने ली जिम्मेदारी

Jalandhar AAP Leader Murder: जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या के बाद पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव…

Jalandhar AAP Leader Murder: जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता की हत्या में नया मोड़, डीजीपी ने किया घटनास्थल का मुआयना, जानें किसने ली जिम्मेदारी

Jalandhar AAP Leader Murder:

जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या के बाद पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों के साथ गठजोड़ कर राज्य के युवाओं को गुमराह करने की साजिश रच रही है। पाकिस्तान लगातार पंजाब को अस्थिर करने की कोशिशों में जुटा है।

पुलिस जांच में जूटी-

लक्की ओबेरॉय की हत्या को लेकर डीजीपी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है। गैंगवार, पुरानी रंजिश और साजिश सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। डीजीपी ने पंजाब के युवाओं से भी अपील की कि वे सोशल मीडिया और झूठे प्रलोभनों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य की शांति और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी।

जोगा फोल्डीवाल ने ली जिम्मेदारी-

मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर लक्की ओबेरॉय की गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में जोगा फोल्डीवाल नामक व्यक्ति ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया है कि लक्की ओबेरॉय की हत्या निजी दुश्मनी के चलते करवाई गई।

खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर था विवाद-

पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर इस घटना को किसी राजनीतिक नेता से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। दावा किया गया है कि मृतक लक्की ओबेरॉय नशा तस्करी से जुड़ा हुआ था और स्वयं भी नशे का सेवन करता था। पोस्ट में कहा गया है कि उसके कथित काले धंधों से जुड़े सबूत उनके पास मौजूद हैं। पोस्ट के अनुसार, खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर चल रहे विवाद के कारण यह रंजिश और गहरी हुई। दावा किया गया कि लक्की ओबेरॉय उनके साथियों को नुकसान पहुंचा रहा था। उनके बारे में आपत्तिजनक बातें फैला रहा था। जिसका जवाब आज दिया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Pakistan Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी के मस्जिद में जुमे के नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, अभी तक 31 की मौत 169 घायल, शहर में इमरजेंसी

 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *