ऑनलाइन डेसक लिविंग इंडिया न्यूज:पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे एक युवक की हत्या कर दी गई। तेजधार हथियार से उस पर हमला किया गया था। मृतक की पहचान पंजाब गढ़शंकर निवासी गगनदीप के रूप में हुई है। मृतक गगनदीप पंचकूला के सेक्टर-26 में रहता था।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह वो अपने दोस्त शिपु को, जो पंजाब के बठिंडा के रामपुराफूल का रहने वाला है, उसको छोड़ने के लिए घर से निकला था और करीब 9 बजे उसका शव ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे पड़ा मिला है। उसकी पंजाब नंबर की गाड़ी भी वारदात वाली जगह पर ही खड़ी थी ।
पुलिस ने बताया कि जिस दोस्त को मृतक गगनदीप छोड़ने जा रहा था पुलिस उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके वारदात पर से सैंपल कलेक्ट किए हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्त शिपु को तलाश कर रही है । पुलिस ने बताया कि हत्या किसने की है ये साफ नहीं होे पाया है।


