ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का विरोध करने पर और संविधान की प्रति फाड़ने वाले पीडीपी के सांसद एमएम फैयाज और नाजिर अहमद की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। पीडीपी सांसदों को तीन साल के लिए जेल भेजा जा सकता है। इतना ही नहीं, उनकी नागरिकता भी रद्द की जा सकती है।
इन्सल्ट टू इंडियन नेशनल फ्लैग एंड कॉन्सटिट्यूशन ऑफ इंडिया,1971 के अनुसार, किसी सार्वजनिक जगह पर राष्ट्रीय झंडे या संविधान को जलाना, फाड़ना या उसका किसी भी तरह से अपमान करना अपराध है। ऐसा करने वाले को तीन साल तक की जेल हो सकती है।
