ईंट से पीटकर युवक की हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के सदर थाना इलाके के निरथान गांव में एक युवक की ईंट से पीट पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत के सदर थाना इलाके के निरथान गांव में एक युवक की ईंट से पीट पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

SONIPAT MURDER

निरथान गांव के रामवीर ने बताया कि गांव का विक्की रात को घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात 12 बजे गांव के सोनू ने विक्की के चाचा के मोबाइल पर फोन कर विक्की के साथ झगड़ा होने की बात कही। इसके बाद विक्की के पिता और चाचा दोनों मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां कोई शोर सुनाई नहीं दिया। इस पर उन्होंने टॉर्च की रोशनी से इधर-उधर देखा तो विक्की बेसुध हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला।

SONIPAT MURDER 2

जब उन्होंने समीप जाकर देखा तो विक्की के सर को किसी भारी चीज से कुचला हुआ था, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के ही सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *