विज का अपनो पर रहम, गैरों पर सितम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की ओर से सेना में मुसलमानों की भर्ती को लेकर पूछे गए सवाल पर हरियाणा के स्वास्थ्य…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की ओर से सेना में मुसलमानों की भर्ती को लेकर पूछे गए सवाल पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। इतना ही नहीं कैप्टन अभिमन्यु के घर आगजनी करने वालों को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नजदीकी बताते हुए HSSC बोर्ड के चेयरमैन की बहाली पर सरकार का बचाव भी किया।

https://www.youtube.com/watch?v=zF_SUvFB8UU&feature=youtu.be

ओवैसी के मुसलमानों की फौज में भर्ती को लेकर उठाये गए सवाल पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है । विज ने कहा कि फ़ौज को धर्म के आधार पर बांटना देश हित मे नहीं है , फौजी हमेशा फौजी ही रहेगा, भले ही वह किसी भी धर्म,  क्षेत्र, जाती या भाषा का क्यों न हो। ओवैसी जैसे नेताओं को देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा ।

fire in caption house

कैप्टन अभिमन्यु के घर हुई आगजनी के मामले में बोलते हुए विज ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने जो कहा, अशोक तंवर ने भी उस पर अपनी मोहर लगाई है। विज ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को आग लगाने वाला पूरा राजनीतिक गुट है, जिसकी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नजदीकियां रही है।

HSSC

एचएसएससी बोर्ड के चेयरमैन भारतभूषण भारती को फिर से बहाल किए जाने के सवाल पर विज ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि उस मामले की जांच हो चुकी है। पूर्व न्यायधीश ने मामले की जांच कर उन्हें निर्दोष बताया है। इसलिए उन्हें दोबारा लगाया गया है।

anil vij

अनिल विज ने एक बार से वित्त मंत्री के घर हुई आगजनी के मामले में इशारों ही इशारों में भूपेंद्र हुड्डा को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, एचएसएससी मामले में सरकार का बचाव करते भी नजर आए। खैर देखने वाली बात ये होगी कि वित्त मंत्री की कोठी में हुई आगजनी की घटना को लेकर जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *