बलवंत सिंह राजोआणा ने खत्म की भूख हड़ताल….!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलवंत सिंह राजोआणा पटियाला की केंद्रीय जेल में अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे पर उन्होने अपनी भूख हड़ताल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बलवंत सिंह राजोआणा पटियाला की केंद्रीय जेल में अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे पर उन्होने अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है। गौरतलब है कि शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल और मैंबर पार्लियामेंट प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में अकाली दल का वफद ने राजोआणा के साथ मुलाकात की।

balwant singh rajoana

सूत्रों का कहना है कि इस दौरान वफद ने राजोआणा से कहा कि राजनाथ सिंह उनकी फांसी के मामले पर जल्द फैसला लेंगे। जिसके बाद उन्होने राजोआणा से भूख हड़ताल को खत्म करने की अपील की। जिसके बाद सूत्रों से पता चला है कि राजोआणा ने अपनी बहन से मुलाकात करने के बाद भूख हड़ताल को समाप्त करने का भरोसा दिया था।

balwant singh rajoana

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से पता चला है कि लौंगोवाल ने कहा है कि राजोआण उनकी बात से काफी संतुष्ट नजर आए है। उन्होने ये भी बताया कि साल 2012 में पाई गई अपील के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री  राजनाथ इस मामले पर जल्द फैसला लेेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *