Gurugram में बदले के लिए हत्या,बाप-बेटे को मारने की साजिश ,पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम, 11  सितंबर गुरुग्राम के बसई रोड पर N.K.फैक्ट्री के पास 39 वर्षीय महेन्द्र की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 11  सितंबर

गुरुग्राम के बसई रोड पर N.K.फैक्ट्री के पास 39 वर्षीय महेन्द्र की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात की साजिश रची गई थी।

आरोपियों की योजना महेन्द्र और उसके बेटे की हत्या करने की थी, लेकिन हमलावर सिर्फ महेन्द्र की हत्या कर सके।10 सितंबर की सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर महेन्द्र अपने बेटे के साथ बाइक से सदर बाजार जा रहा था। कृष्णा नगर के पास N.K.फैक्ट्री के नजदीक पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने महेन्द्र पर गोली चला दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले में थाना सेक्टर-9ए में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पर्नव पारासर उर्फ छोटी, प्रवीण पारासर, देव शर्मा उर्फ केमटी, अंकित उर्फ बंटी और उत्सव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गढ़ी हरसरू के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी भागने लगे। इस दौरान देव और अंकित गड्ढे में गिरकर घायल हो गए और दोनों की टांग टूट गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रवीण पारासर के बेटे पर्व उर्फ बड़ी की वर्ष 2025 में हत्या हुई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में महेन्द्र का बेटा भी शामिल था। इसी रंजिश में प्रवीण और उसके बेटे पर्णव ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेन्द्र और उसके बेटे की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान देव ने गोली चलाई थी। आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों और साजिश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Tragic incident in Karnal: नहर में बहे पिता-पुत्र, बेटे का शव बरामद , पिता की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *