यमुनानगर , 11 सितंबर
यमुनानगर में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसी बीच यमुनानगर जिला कांग्रेस शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतपाल कौशिक, यमुनानगर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रमन त्यागी सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे, और कर्मचारियों को समर्थन का ऐलान किया ।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा की सरकार को कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए उन्हें पक्का करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, गंदगी की भरमार है ,कीड़े फैलने लगे हैं, बीमारियां फैलने का खतरा है ,लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने सरकार से तुरंत कर्मचारियों की मांगों को मानने की अपील की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह अभी सरकार से कर्मचारियों की मांगों को मानने की अपील कर रहे हैं। सरकार ने मांगे नहीं मानी तो सफाई और अग्नि शमन कर्मचारियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
अन्य खबरें जानें –



