Sidhu Moosewala Murder case: पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder case) मामले में आज मानसा सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई. इसी बीच मानसा सेशन कोर्ट में सुनवाई के दौरान सिद्धू मूसेवाला की थार लाई गई. आपको बता दें कि 29 मई 2022 को इसी थार गाड़ी में सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहां गाड़ियां और एके-47 पेश नहीं की गईं. कोर्ट ने आज हथियार और वाहन लाने का निर्देश दिया था.
बता दें कि घटना के वक्त गुरप्रीत सिंह, जो कि सिद्धू मूसेवाला के साथ मौजूद था. लेकिन पिता बलकौर सिंह और गवाह गुरविंदर सिंह आज अदालत में पेश नहीं हुए. अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी.
