मोबाइल फोन ना दिलाने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से हैरान कर देने वाला मामला समने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना…

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से हैरान कर देने वाला मामला समने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान 20 साल की शिवानी गोपाल शर्मा के तौर पर हुई है.

बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन ना मिलने की वजह से शिवानी ने यह कदम उठाया. शिवानी पिछले कुछ महीनों से अपने पति गोपाल शर्मा से मोबाइल फोन की जिद कर रही थी. गोपाल एक निजी कंपनी में छोटी सी नौकरी करता है, पैसों की समस्या के कारण वो मोबाइल नहीं खरीद पा रहा था. लेकिन पत्नी इस बात को ना समझकर फोन खरीदने की जिद कर रही थी. 

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
जब पत्नी की यह जिद पूरी नहीं हो पाई तो शिवानी ने बुधवार शाम करीब 7 बजे अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पति गोपाल जब काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई है.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही पुलिस ने मृतका के पति के बयान भी दर्ज किए. पुलिस का कहना है कि जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *