ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि, हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 2 अगस्त से शुरू होगा। इस सत्र की अवधि 2 से 6 अगस्त तक की होगी। आगे की अवधि इसके बाद तय की जाएगी। वहीं 3 और 4 की छुट्टी होगी। 5 और 6 अगस्त को भी सदन चलेगा। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ कहा कि सीएम की अध्यक्षा में हुई इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

बैठक में ये लिए महत्वपूर्ण फैसले
.प्रदेश में खेल विश्विद्यालय बनाया जाएगा, देश का ये तीसरा विश्विद्यालय होगा।
.राई में बनेगा खेल विश्विद्यालय।
.5566 करोड़ रुपये की लागत से पलवल से सोनीपत तक रेल कॉरिडॉर बनेगा।
.14 नए रेलवे स्टेशन बनाये जाएंगे पूरे मार्ग पर कुल 17 स्टेशन बनाये जाएंगे।
.नगर निगम की तर्ज पर नगर पालिका और नगर परिषद के चेयरमेन का चुनाव सीधा किया जाएगा
.केएमपी के साथ -साथ ऑर्बिटल रेल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।
.रेल मंत्रालय के साथ मिलकर हरियाणा सरकार बनाएगी रेल मार्ग।
