दिल्ली, 26 अगस्त
देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। IMD ने आज देश के 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।कईं इलाकों में IMD ने आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।
UP में गंगा का जलस्तर बढ़ा
UP में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में हालात बिगड़ने लगे हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 84 घाट पानी में डूब गए हैं। घाटों के किनारे करीब 5 हजार दुकानों को बंद करना पड़ा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बिहार में गंगा उफान पर
बिहार में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।
उत्तराखंड में बारिश और गरज-चमक
उत्तराखंड के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली-NCR में भारी बारिश
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश लगातार जारी है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है।
अन्य खबरें जानें-
BREAKING NEWS: तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, अन्य गंभीर घायल



