तेलंगाना, 26 अगस्त
तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।मिली जानकारी के अनुसार एक निजी ट्रैवल बस की टक्कर ट्रक से हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 5.20 बजे हुआ।जिस समय हादसात हुआ उस समय बस में 43 यात्री सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस और ट्रक की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।



