Chandigarh Missing:
चंडीगढ़ के बुरैल क्षेत्र से 10 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है. मामले में दिनांक 09 मई 2026 थाना-34, चंडीगढ़ में धारा 137(2) BNS-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता तरन्नुम खातून, पत्नी लियाकत, निवासी मकान नंबर 994, ग्राउंड फ्लोर, गांव बुरैल, चंडीगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा मोहम्मद फरमान 06 मई 2026 को बिना बताए घर से चला गया और वापस नहीं लौटा. परिवार द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया हो सकता है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और बच्चे की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने बच्चे की पहचान और तलाश के लिए अपील की है.
लापता बच्चे का विवरण
- नाम: मोहम्मद फरमान
- पिता का नाम: लियाकत
- पता: #994, ग्राउंड फ्लोर, गांव बुरैल, चंडीगढ़
- आयु: 10 वर्ष
- कद: 3 फीट 9 इंच
- रंग: गोरा
- कपड़े: गुलाबी रंग की टी-शर्ट, काली जींस पैंट और काली चप्पल
- पहचान चिन्ह: दाहिने पैर पर जलने का निशान
- विशेष जानकारी: बच्चा मानसिक रूप से अस्थिर बताया गया है
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद फरमान के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत थाना-34 चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें.
अन्य ख़बरें जानें-
Panipat Robbery: पानीपत में लुटेरे बेखौफ, दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला दुकानदार से लूटपाट
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



