Maur Mandi Election:
मौर मंडी विधानसभा क्षेत्र सुबह से ही सुर्खियों में बना हुआ है। कभी वे अकाली दल के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आ जाते हैं, तो कभी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के। ताजा मामला यह है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक और मौर मंडी क्षेत्र प्रभारी जीत महेंद्र सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उलझ गए। क्षेत्र के विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना भी जीत महेंद्र सिंह सिद्धू के आमने-सामने आ गए।
पूर्व विधायक पर क्या आरोप
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के एजेंट ने बताया कि पूर्व विधायक जीत महेंद्र सिंह सिद्धू बूथ केंद्र के अंदर आए। उनके साथ अभद्र भाषा में बात की। जब क्षेत्र के विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना को इस बारे में पता चला, तो वे जीत महेंद्र सिंह से उलझ गए। उनकी गाड़ी के आगे आकर उनसे भिड़ गए। उन्होंने कहा कि हम जीत महेंद्र सिंह सिद्धू द्वारा इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा की कड़ी निंदा करते हैं। जीत महेंद्र सिंह सिद्धू ने यह सब दहशत फैलाने के लिए किया है।
पुलिस ने हटाया
खालसा प्राइमरी स्कूल में वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवार रोहित जिंदल के पोलिंग एजेंट के साथ हुई। हलके के विधायक सुखबीर सिंह मैसरखाना, जीत महेंद्र सिंह की गाड़ी को घेरा। पुलिस ने नेताओं को एक तरफ हटाया। मौड़ मंडी के DSP ने बताया कि कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के विधायकों के बीच कहा-सुनी हो रही थी। थाने के प्रमुख मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों नेताओं को एक तरफ हटा दिया। अब कड़ी चौकसी बढ़ा दी गई है और किसी भी नेता को बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Phillaur Accident: फिल्लौर में टिपर और कार में भीषण टक्कर, 8 लोग थे सवार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



