Fatehabad Farmers Protest:
फतेहाबाद के रतिया तहसील में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन नायब तहसीलदार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ का धरना 14वें दिन भी जारी. किसानों ने प्रशासन को दी बड़ी चेतानी, कहा — मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन। रतिया तहसील कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ द्वारा धरना चलाया जा रहा है. धरना सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा. यह धरना नायब तहसीलदार विचित्र नंद के तबादले की मांग को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन (Fatehabad Farmers Protest) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रशासन किसानों की मांगों को कर रहा नजरअंदाज
प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर चहल और यूनियन प्रवक्ता राम जाट ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है. किसान नेताओं ने कहा कि मार्च महीने से यह विवाद चल रहा है. पहले प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया था. अधिकारी को छुट्टी पर भेजा गया था, लेकिन दोबारा शिकायतें मिलने के बाद किसान फिर से आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं. यूनियन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. डीसी कार्यालय का घेराव के सात तहसील परिसर में ट्रैक्टर मार्च और रोड जाम जैसे बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं. फिलहाल किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Maur Mandi Election: मौर मंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



