ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू के मेंढर से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक जावेद राणा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री को दी धमकी देते हुये कहा कि जम्मू–कश्मीर में अगर 35 ए और 370 को खत्म किया तो जम्मू कश्मीर में हिंदुस्तान के झंडे का नामो निशान तक नहीं रहेगा।
जावेद राणा ने यह बयान मेंढर के छूँगा गावं में एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा । जावेद राणा ने देश के राष्ट्रीय झंडे का अपमान भी किया। आप को बता दें यह वही जावेद राणा हंै जिन्होंने इस से पहले भी देश के के खिलाफ विवादित बयान दिए हैं और मंगलवार को इन्होंने खुलेआम धमकी दे डाली। भाषण का विडीओ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लोग अलग–अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिन्दू संगठन और अन्य समाजी लोगों में काफी रोष देखे को मिल रहा है।
Watch Video
