#KikiChallenge: ऐसा चैलेज जो लेकर जाए मौत के दरवाजे, जानिए कैसे..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया के साथ आज हर कोई जुड़ा हुई है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया के साथ आज हर कोई जुड़ा हुई है पर नौजवान पीढी इसके साथ इस कदर जुड़ चुके है कि कुछ भी होता है तो वो सोशल मीडिया पर डालने को उतारू रहते है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के चक्कर में लोग एक दूसरे की मदद करने की जगह वीडियों बनाने में व्यस्त हो जाते है।

kiki challenge

सोशल मी़डिया ने जहां लोगों को एक दूसरे के साथ सभी जोड़ा है तो वहीं दूसरी तरफ इस सोशल मीडिया ने सभी को एक दूसरे से अलग करने के साथ मुसीबत में भी पाया है। हाल ही में सोशल मीडिया में एक चैलेंज चल रहा है जिसका नाम है किकी चैलेंज। ये इतना ज्यादा पॉपूलर हो गया है कि आम से लेकर खास यानि ब़ॉलीवुड में भी इस चैलेंज को पूरा करने की होड़ सी मच गई है।

 

आखिर क्या है किकी चैलेंज
किकी चैलेंज को जानने से पहले ये जानना ज्यादा जरूरी है कि आखिर ये चैलेंज आया कहा से है। बता दें कि किकी चैलेंज एक कैनेडा के रैप सिंगर का गाना है जिसके बोल है  किकी डू यू लव मी। इस गाने को यूट्यूब आए हुए काफी समय नहीं हुआ है पर इस गाने के 8 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज हो चुके है।

kiki challenge

साथ ही इस गाने के पर शिंगी नामक क़ॉमेडियन इस गाने पर चैलेंज की शुरूआत की। चैलेंज अनुसार एक व्यक्ति कार में बैठा है जो वीडियों भी बना रहा है। इसके बाद गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति गाड़ी से उतर कर सड़क पर डांस करता है फिर चलती गाड़ी कूद कर वापस आकर बैठ जाता है। इस वीडियों के आने के बाद सभी लोग इसके दिवाने हो गए। सोशल मीडिया पर इस चैलेज को लेकर एक भूचाल सा आ गया।

गौरतलब है कि इस चैलेज से जहां लोग अपने आप को साबित करने में लगे हुए वहीं दूसरी तरफ इस चैलेज के कारण कई हादसे भी सामने आए है साथ ही ट्रेफिक पुलिस को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

kiki challenge

पुलिस ने सभी लोगो से अपील की है कि वो इस चैलेंज के चक्कर में अपनी जिंदगी को दाव में ना लगाए। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्वीट करके भी निर्देश दिए है। पुलिस का कहना है कि इस चैलेंज को नौजवानों के साथ बच्चे भी करने शुरू हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *