ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के खोदियां मोहल्ले में मंगलवार शाम दुकान के कब्जे को लेकर किराएदार ने गोली चला दी। गोली लगने से एक दुकानदार घायल हो गया। घायल की पहचान संजीव चोपड़ा के रूप में हुई है, जबकि दुकान मालिक रुचि शर्मा पिस्तौल की बट लगने से घायल हो गई।घायल संजीव चोपड़ा के पेट में गोली लगी है। उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त दुकान का केस अदालत में चल रहा था और आज अदालत की तरफ से ही दुकान मालिक को अदालत के आदेश पर कब्जा दिलाया गया था।
आज शाम दुकान मालिक रुचि शर्मा ने संजीव चोपड़ा को साथ लेकर जैसे ही दुकान का शटर उठाया। उधर से किराएदार जिसके साथ केस चल रहा था मौके पर पहुंचा और उसने गोली चला दी।गोली चलने की खबर फैलते ही मौके पर विधायक राजेंद्र बेरी, पार्षद सैरी चड्ढा और थाना 4 के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह मौके पर पहुंच गए। एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया कि किराएदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Watch Video
https://youtu.be/mtWL1PYf8PI
