चंडीगढ़ में #KikiChallenge को पूरा करने पर लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चैलेज वायरल हुआ जिसके आज के युवा काफी दिवाने हो गए और सभी में इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चैलेज वायरल हुआ जिसके आज के युवा काफी दिवाने हो गए और सभी में इस चैलेज को पूरा करने की होड़ लगी हुई है। पर इस चैलेज के कारण कई दुर्घटना होने की भी खबर सामने आई है। जी हां ये किकी चैलेंज है। किकी चैलेज को हर कोई पूरा करने की कोशिश कर रहा है पर इस चैलेज को कोई ही पूरा कर पा रहे है।

kiki challenge

विदेश में इसका चलन काफी हो गया और अब ये भारत में भी देखा जा रहा है जिस कारण ट्रेफिक पुलिस को काफी परेशानी का सामन करना पड़ रहा है। इस चैंलेज को पूरा करने की होड़ युवाओं के साथ साथ बच्चों में भी लगी हुई है जिस कारण चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंधित एडवाइजरी जारी की है।

https://www.facebook.com/ChandigarhTrafficPolice/videos/838518086341135/

गौरतलब है कि चंडीगढ पुलिस ने कहा है कि जो भी इस चैलेंज को पूरा करता हुआ देखा गया या कोई भी चलती गाड़ी से उतर कर चैलेंज को पूरा करता हुआ देखा गया तो उसको 1000 रूपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

kiki challenge

साथ ही पुलिस इस जानलेवा डांस के खिलाफ पर्चा भी दर्ज किया जाएगा। फिलहाल इस तरह का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और इस तरह की वारदात को कोई ना करें इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। बता दें कि इस गाने को चलती गाड़ी में किया जाता है और फिर चलती गाड़ी से उतर कर डांस किया जाता है डांस करने के बाद फिर से चलती गाड़ी में बैठा जाता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है। इस डांस के कारण कई हादसे भी सामने आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *