भाई–बहन के रिश्ते को किया तार तार, सौतेले भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक कलयुगी भाई ने, भाई बहन जैसे पाक रिश्ते को तार तार कर दिया | जहां आरोपी भाई ने अपनी ही सौतेली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक कलयुगी भाई ने, भाई बहन जैसे पाक रिश्ते को तार तार कर दिया | जहां आरोपी भाई ने अपनी ही सौतेली बहन को हवस का शिकार बना डाला | हैरान करने वाली बात है कि जब ये मामला सामने आया तो पीड़िता के परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाये उसे बचाने में लग गये |

ताजा मामला यमुनानगर से सामने आया है जहां एक सौतेले भाई ने ही अपनी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बना डाला | करनाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही सौतेले भाई ने दुष्कर्म किया | बताया जा रहा है कि सौतेला भाई लड़की के साथ पिछले 3-4 साल से दुष्कर्म करता आ रहा था | नाबालिग के पिता ने दूसरी शादी कर रखी है | जिस महिला के साथ उसने शादी की थी उसके पहले भी तीन बच्चे थे और उसी सौतेली मां के लड़के ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया | अपने सौतेले भाई की इस गंदी करतूत के चलते नाबालिग 3 महीने की गर्भवती हो गई |

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता यमुनानगर में अपने किसी रिश्तेदार के घर आई हुई थी | जहां पर अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर उसके गर्भवती होने की खबर सामने आई | पिता को ये खबर मिलते ही उसके होश उड़ गये | वहीं जिला चाइल्ड प्रोटक्शन अधिकारी अंजू वाजपेई ने बताया कि बच्ची की उम्र लगभग 17 साल की है और इलाज के दौरान पता चला कि उसके पेट में 3 महीने का गर्भ है | जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी | यमुनानगर के थाना प्रभारी नरेंद्र राणा कि माने तो नाबालिका ने अपने सौतेले भाई के ऊपर दुराचार का आरोप लगाया है जिसमें तुरंत जीरो एफ आई आर दर्ज करके जिला करनाल रेफर कर दिया गया है और बच्ची को भी सीडब्ल्यूसी करनाल में पेश किया गया |

Watch Video

https://youtu.be/z6Ow3tvTnEY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *