शराब नहीं पिलाना एक शख्स को पड़ा महंगा, 40 साल के शख्स की बेरहमी से हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शराब क्या किसी इंसान की जान से ज्यादा मंहगी होती है | इसका जवाब आपको ये रिपोर्ट देख कर पता चलेगा |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शराब क्या किसी इंसान की जान से ज्यादा मंहगी होती है | इसका जवाब आपको ये रिपोर्ट देख कर पता चलेगा | जहां एक 40 साल के शख्स को शराब नहीं पिलाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी |

पानीपत के समालखा में देर रात रविंदर नाम के शख्स का शव मिलने से कृष्ण कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया | बता दें कि रविंद्र गांव किवाना का निवासी था | मृतक रविंद्र फाइनेंस का काम करता था और लोगों को ब्याज पर पैसे देता था | जब रविंद्र बीती रात अपनी दुकान बंद कर घर जाने लगा तो रास्ते में उसका दोस्त पंकज मिला और उसके साथ बैठकर हुक्का पीने लगा तभी चुलकना के 4 लड़के वहां आये और मृतक के दोस्त पंकज से शराब की मांग करने लगे | जिसके बाद पंकज ने उन युवकों को शराब देने से मना कर दिया जिसके बाद उन युवकों ओर पंकज में कहासुनी होने लगी | ममाले को बढ़ता देख रविंद्र उन दोनों के बीच | बीच बचीव करने लगा | इसी दौरान माहौल गरमाता देख पंकज वहां से भाग गया | जिसके बाद वो चारो युवक रविंद्र के साथ मारपीट करने लगे | मारपीट के दौरान रविंद्र भी वहां से भागने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगे | बदमाशों ने रविंद्र की पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी | मारपीट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई |

राजेंद्र की हत्या के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची | सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवकों के चेहरे साफ तौर पर देखे जा सकते हैं | जिसकी आधार पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है | पुलिस का कहना है कि मामले में बहुत जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे |

Watch Video

https://youtu.be/fxRfnzmQcRQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *