ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बदमाश कितना भी शातिर क्यों ना हो लेकिन वो कही ना कही गलती कर ही बैठता है | जो उसे जेल की सलाखों की पीछे पहुंचा देता है | कुछ ऐसा ही हुआ है बहादुरगढ़ में जहां एक बदमाश ने पुलिस का जीना हराम कर रखा था | लेकिन पुलिस ने शातिराना तरीके से उसे धर दबोचा है |
गैंगस्टर अनिल का साथ मिल जाने से मानो उसके पर लग गये हों और वो एक के बाद एक खौफनाक वारदातों को अंजाम देने लगा था | आरोपी ने साल 2009 में यूपी के बड़ौत में अपने ही दोस्त की मामी को गोली मारकर हत्या कर दी थी और मई 2010 में रोहतक बाईपास पर गैंगवार के चलते दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था | हद तो तब हो गई जब उसने पुलिस को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया | मार्च 2012 में अमिताभ ने झज्जर के दुलीना के पास भोंडसी जेल से गुरुग्राम के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला किया था |
इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और तीन कैदियों को आरोपी ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था | साथ ही आरोपी पर एक ट्रक और दो मोटरसाइकिल लूटने के भी आरोप है | पुलिस की माने तो आरोपी पर दिल्ली में एक शख्स पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है | कुल मिलाकर ये समझा जा सकता है कि इसने पुलिस का भी जीना हराम कर रखा था | जिसकी तलाश पुलिस पिछले 9 सालों से कर रही थी | जिसके बाद ये पहली बार है जब आरोपी अमिताभ पुलिस के हत्थे चढ़ा है | अब जाहीर है कि पुलिस भी इसके स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी | क्योंकि वो अब तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा था | लेकिन एसटीएफ के काबिल अफसरों की समझदारी के चलते आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है |
मामले में डीएसपी कप्तान सिंह का मानना है कि पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम के लिये ये एक बड़ी उपल्बधि है जहां उसे गिरफ्तार करने के साथ साथ टीम ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं | लेकिन गैंगस्टर का मुख्य आरोपी अनिल अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और अब देखना होगा की उसकी गिरफ्तारी कब तक होती है |
Watch Video
https://youtu.be/TuTgLIV83eg
