ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश में भर में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है ताज़ा मामला सामने आया है जिला फतेहगढ़ साहिब के ब्लाक खमाणों के गांव खंट मानपुर में जहाँ एक 73 वर्षीय बजुर्ग रिटायर्ड अध्यापक द्वारा 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की करवाई शुरू कर दी है। जबकि आरोपी अध्यापक ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया ।
जानकारी अनुसार घटना 24 अप्रैल की है आरोपी ने घटना को अंजाम तब दिया जब बच्ची अपनी दोस्त के साथ दुपहर करीब 2:30 पर खेलने के लिए उसके घर गई हुई थी । आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर अपने कमरे में ले गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकते करने के बाद उससे दुष्कर्म कर बच्ची के गुप्तांगों को नुकसान पहुंचाया । जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड अध्यापक काका सिंह को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेप की धारा आईपीसी 376,6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है । फतेहगढ़ साहिब के एसपी डी हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Watch Video
https://youtu.be/t9AuK-qtEMM
