ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राम रहीम और आसाराम तो कानूनी शिकंजे में जकड़े जा चुके हैं लेकिन ऐसे ही जाने कितने बाबा, संत और साध जाने कितनी लड़कियों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं और राजनैतिक पहुँच के कारण कानून के शिकंजे से बचते रहे हैं और असली संतों का नाम बदनाम करते हैं । कपूरथला के सुल्तानपुर में भी डेरा वडभाग सिंह के नाम पर डेरा चलाने वाले प्रितपाल सिंह चीमा उर्फ़ पाली बाबा पर भी रेप की धारा 376 के तहत मुकद्दमा दर्ज दर्ज हुआ है, बाबा न सिर्फ कांग्रेस पार्टी का Counsellor बल्कि कांग्रेस के विधायक नवतेज सिंह चीमा का चचेरा भाई भी है सो हाथ कौन डाले ? आज जालंधर में पीड़िता अपने परिवार और सत्कार कमेटी के सदस्यों के साथ जालंधर रेंज के आई जी के यहाँ पहुंची और केस को कपूरथला जिला से बदलने की अर्जी दाखिल की । पीडिता की माँ का देहांत हो चूका है जबकि भाई विदेश में व्यापर करता है । उनके अनुसार बाबा उन्हीं परिवारों को फंसाता है जिनके घर से विदेश में लोग गए हैं ।
पीडिता ने बताया की 13 साल पहले बाबा ने उसे शारीरिक कष्टों से मुक्ति दिलाने के बहाने डेरे में बुलाया और हथियार दिखा कर डरा कर बलात्कार किया और उसके बाद लगातार उसके परिवार बालों और उसे जान से मारने की धमकी दे कर बलात्कार करता रहा । वो अभी भी चुप रहती लेकिन जब घर वालों ने उसकी शादी करनी चाही तो उसने कह दिया के वो किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं करना चाहती कयोंकि बाबा बहुत दबंग है उसके अनुसार बाबा ऐसा शहर और आस पास की कई लड़कियों और औरतों से कर चूका है लेकिन वो उनका नाम नहीं बताना चाहती । ये ही नहीं बाबा के बच्चों को भी सब पता है की आश्रम में क्या चल रहा है । मैं इस बाबा को जेल में देखना चाहती हूँ।
थाणे में पीडिता ने बयान दर्ज़ करवाए और बाबा पर मामला दर्ज करवाया लेकिन अब उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है बाबा पाली की गिरफ्तारी के लिए और मुख्य थाना अफसर सरबजीत सिंह पूरा बाबा के दवाब में है और उन्हें ही फंसाने की कोशिश कर रहा है, उन्होंने मुख्य मन्त्री से अपील की कि वो इस मासूम को इन्साफ दिलवाएं ।
ध्यान रहे सरबजीत सिंह वो ही थाना अफसर है जो कुछ दिन पहले जालंधर में पुलिस की गाडी में शराब पी रही पार्टी के साथ था । फिलहाल पीडिता जालंधर के आई जी से इन्साफ की उम्मीद लगा रही है कियोंकि कपूरथला पुलिस से उसका विश्वास उठ चूका है ।
Watch Video
https://youtu.be/CxgYgWwZQQk
