पंजाब सरकार का खजाना है खाली पर महंगी गाड़ियों को खरीदने की हो रही है तैयारियां !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसान के कर्जे की बात हो या फिर पंजाब के युवाओं को मोबाइल फोन देने के नाम पर पंजाब सरकार ने हमेशा ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसान के कर्जे की बात हो या फिर पंजाब के युवाओं को मोबाइल फोन देने के नाम पर पंजाब सरकार ने हमेशा ही खजाना खाली होने के कारण मांगों को पूरा ना कर सकने में असमर्थता जताई है। पर अब सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि पंजाब सरकार खजाना खाली होने के बावजुद भी मुख्यमंत्री और बाकी विधायको के लिए नई गाड़ियां खरीदी जा रही है।

captain amarinder

सूत्रो का कहना है कि ये गाड़ियां मुख्यमंत्री सहित विधायकों,सलाहकारों और और अफसरों के लिए खरीदी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इन गाड़ियों को खरीदने की तैयारियां शुरू भी हो गई है। सूत्रों के हवाले से सामने आई खबर के बाद पंजाब सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। गौरतलब है कि ना तो अधिकारियो को वेतन मिल रहा है और ना ही पूरा कर्जा माफ हुआ है पर अब इस खबर के बाद पंजाब सरकार को सवालो के घेरे में खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *