Miami Plane Crash: रनवे से बाहर निकला कार्गो विमान, कई वाहनों से टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौत

मियामी, 7 सितंबर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक कार्गो विमान लैंडिग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया। बताया…

मियामी

मियामी, 7 सितंबर

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक कार्गो विमान लैंडिग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि विमान अमेजन के प्राइम एयर नेटवर्क के लिए संचालित होता था। रनवे से बाहर निकलते ही विमान ने बाहर खड़े कईं वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे भीषण आग लग गई। विमान हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।विमान प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचा था।

हादसे के बाद विमान में आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के फंसे होने की भी जानकारी दी गई। बचाव दल ने तकनीकी रेस्क्यू टीम की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। मियामी-डेड फायर रेस्क्यू की 60 से ज्यादा यूनिट और करीब 200 आपातकर्मी मौके पर पहुंचे।

32 साल पुराना था बोइंग 767

हादसे का शिकार हुआ विमान 32 साल पुराना बोइंग 767  था। इस विमान को कार्गो विमान में बदला गया था।2015 में विमान को मालवाहक विमान में परिवर्तित किया गया था।यह विमान अमेजन के प्राइम एयर नेटवर्क के लिए काम कर रही थी।

FAA और NTSB करेंगे हादसे की जांच

अमेरिकी FAA और NTSB ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

एयरपोर्ट पर उड़ानों पर पड़ा असर

हादसे के हबाद मियामी एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में उड़ाने प्रभावित हुई।रिपोर्टों के अनुसार 160 से ज्यादा उड़ाने रद्द की गई और 255 उड़ानों में देरी हुई। फिलहालर प्रशासन द्वारा हादसे की वजह और मृतकों की पूरी पहचान को लेकर जांच जारी है।

अन्य खबरें जानें –

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *