अफगानिस्तान ,7 सितंबर
अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
NCS के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5:36 बजे आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 130 किलोमीटर की गहराई में था।भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से करीब 112 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र में बताया गया है।प्रशासन और एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैँ।
अन्य खबरें जानें
Miami Plane Crash: रनवे से बाहर निकला कार्गो विमान, कई वाहनों से टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौत



