दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

दिल्ली , 7 सितंबर दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ निकेतन के पास सत्य निकेतन में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत गिरने से अब तक 6…

दिल्ली

दिल्ली , 7 सितंबर

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ निकेतन के पास सत्य निकेतन में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत गिरने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू टीमों द्वारा 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।अब भी कईं लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।मलबा हटाने के लिए JCB मशीनें लगाई गई हैँ।

रेस्क्यू टीम डॉग स्क्वायड और कैमरों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है।पुलिस , दमकल विभाग औऱ NDRF की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बेसमेंट में चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग 30 से 40 साल पुरानी है। बिल्डिंग की बेसमेंट में तोड़फोड़ और मरम्मत का काम चल रहा था।बेसमेंट में पानी भी भरा हुआ था।स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पिलर खिसकने से इमारत का संतुलन बिगड़ गया और बिल्डिंग गिर गई। पुलिस की जाच के बाद ही बिल्डिंग गिरने के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक हरिओम बंसल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है। हादसे के बाद आसपास की इमारतों की भी जांच की जा रही है।गिरी हुई इमारत के पास सटी अन्य इमारतों की दीवारों में भी दरारें दिखाई देने के बाद खाली कराया गया है।

CM ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आसपास की खतरनाक इमारतों को भी खाली कराया गया है। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की बात कही है।

अन्य खबरें जानें –

ਮੈਨੂੰ ਝੂਠਾ ਬਦਨਾਮ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਲੁੱਟਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਭਾਲ ਰਹੇ ਨੇ ਵਿਰੋਧੀ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *