MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में MI को 222 रनों पर ब्रेक 

MI vs RCB IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रविवार को मुकाबला हुआ. इसमें मुंबई ने टॉस जीतकर पहले…

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में MI को 222 रनों पर ब्रेक 

MI vs RCB IPL 2026:

मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रविवार को मुकाबला हुआ. इसमें मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी उतरी आरसीबी ने विशाल स्कोर बनाया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली, फिल्प साल्ट और कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इन तीनों बल्लेबाजों ने आज शानदार खेल दिखाया. इसके बाद आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर अंक तालिका में 2 अंक हासिल कर लिया.

कोहली ने बनाए 38 गेंदों में 50 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे फिल्प साल्ट और विराट कोहली ने शतकीय साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 120 रनों की साझेदारी की थी. साल्ट ने तूफानी अंदाज में 36 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 6 चौके के अलावा 6 छक्के जड़े थे, जबकि दूसरी ओर किंग कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे. इसके बाद नंबर 3 पर उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने भी तूफानी बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. उन्होंने 20 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए. पाटीदार के बल्ले से इस मैच में 4 चौके के अलावा 5 छक्के निकले थे. इसके अलावा टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए. इस तरह आरसीबी ने 20 ओवर में 240/4 रन बनाए थे.

मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 222/5 रन ही बना सकी

241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस को औसतन शुरुआत मिली. रियान रिकल्ट ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. तिलक वर्मा खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाए और चलते बने. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए. मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 222/5 रन ही बना सकी.

अन्य ख़बरें जानें-

MEA to China: अरुणाचल हमारा था और रहेगा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *