Kurukshetra Suicide: कुरूक्षेत्र में उन्नाव के युवक को शराब पिने पर टोका तो कर दिया अपने जीवन का अंत

Kurukshetra Suicide: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक घर पर बैठकर शराब पी रहा था, जिस पर उसकी…

Kurukshetra Suicide: कुरूक्षेत्र में उन्नाव के युवक को शराब पिने पर टोका तो कर दिया अपने जीवन का अंत

Kurukshetra Suicide:

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक घर पर बैठकर शराब पी रहा था, जिस पर उसकी पत्नी ने उसे टोका। जब पत्नी बेटी को केला खिलाने लग गई तो इस बात पर पत्नी को पीटने लगा। पत्नी उसकी शिकायत करने पुलिस चौकी चली गई। जब वह वापस लौटी, तो पति ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाई हुई थी।सूचना मिलने पर सेक्टर-7 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश से

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। पत्नी के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए शव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव लेकर चले गए। मृतक की पहचान गोविंद (23) के तौर पर हुई। गोविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नैनपुर पुरथ्यावा का रहने वाला था। वह रंग पुताई का काम करता था। वह कुरुक्षेत्र के रतगल गांव में किराए के कमरे में पत्नी बिमला, बेटी पारुल (4) और बेटे पारस (डेढ़ साल) के साथ रहता था।

पिता के साथ शराब पीने पर टोका

बिमला ने पुलिस को बताया कि मैं रोज की तरह रविवार सुबह करीब 8 बजे आसपास कोठियों में झाड़ू-पोछा का काम करने चली गई थी। काम से लौटी तो पति गोविंद अपने पिता के साथ कमरे में बैठकर शराब पी रहा था। मैंने उसे पिता के साथ शराब पीने के लिए टोक दिया।  बिमला के मुताबिक, कोठी से उसे मालकिन ने बेटा-बेटी के खाने के लिए फ्रूटी और केला दिया। वह बेटी पारुल को केला खिला रही थी। बेटी को केला खाते देख गोविंद भड़क उठा और कोठी से लाई चीज बेटी को खिलाने पर बेटी पारुल को मारना शुरू कर दिया।

नशे में डंडे के साथ पिटाई की

उसने आगे कहा कि बेटी को मारने का विरोध किया, तो गोविंद और ज्यादा गुस्सा हो गया और मुझे धमकाना शुरू कर दिया। डर के मारे मैंने अपने पिता को फोन किया और बताया कि गोविंद उसे शराब के नशे में पीट रहा है। मैंने पुलिस को उसकी शिकायत की बात कही, तो गोविंद ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। मैंने किसी तरह से खुद को छुड़ाया और भागने लगी। तब पति ने मुझपर डंडा फेंककर मारा।

चौकी से लौटी तो फंदे पर लटका मिला

बिमला ने बताया कि मैं पुलिस चौकी में शिकायत करने चली गई। वहां से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गोविंद ने दरवाजा नहीं खोला। मैंने अपनी ननद मधु और पड़ोसन को बुला लिया। उन्होंने जाली का दरवाजा तोड़ा और अंदर चले गए। कमरे में गोविंद चुन्नी के फंदे पर छत वाले पंखे के साथ लटका हुआ था।

अन्य ख़बरें जानें-

Karnal NH Truck Fire: करनाल पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में आग 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *