लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: आज समय ऐसा आ गया है कि महिलाओं के साथ साथ पुरूष भी अपनी लुक का खास ध्यान रखने लगे है। पिछले दो सालों से पुरूषों में दाढ़ी मुंछों को रखने का काफी चलन हो गया है।
इतना ही नहीं दाढ़ी मुछो का ध्यान रखने के लिए अलग अलग तरह के प्रोडक्टस भी आने लगे है, जिस कारण बियर्ड केयर प्रोडक्टस बनाने वालों का कारोबार 100 करोड़ रूपए के करीब पहुंच गया है। फिल्मी सितारों से शूरू हुआ दाढी मुछों का रूझान अब शहरी नौजवानों के साथ साथ छोटे शहरों तक पहुंच गया है।
इतना ही नहीं नौजवानों को दाढी मुछों की तरफ आकर्षित करने के लिए गाने भी बनने लगे है। दाढ़ी मुछों के लिए प्रोडक्टस बनाने वाली कंपनी के अनुसार इनका बाज़ार अभी शिखर तक नहीं पहुंचा है, ये तो सिर्फ शुरूआत ही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि आने वाले पांच सालों में ये क्रेज़ बना रहेगा।
इसके इलावा उनका .ये भी कहना है कि 90 के दशक में क्लिन शेव को ज्यादा पसंद किया जाता था पर अब दाड़ी मुछों वालों को ज्यादा पसंद किया जाता है।
पुरूषों में चल रहे इस रूझान के कारण कंपनियां काफी प्रोडक्टस बनाने लगी है। जिस कारण इस की मार्किट आने वाले समय में 5000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है।
जिस कारण और नई कंपनियों का मार्किट में आने का अनुमान है। आपको बता दे कि जो कंपनियां सिर्फ महिलाओं के लिए प्रोडक्टस बनाती थी अब वो पुरूषों के लिए प्रोडक्टस को बनाने लगी है।





