लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब में कैप्टन सरकार के द्धारा कर्जा माफी स्कीम के तहत पहली किश्त जारी की जा चुकी है। पर दुख की बात ये है कि फिर भी किसानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्ज माफी की स्कीम के बाद भी गरीब किसान कर्ज के बोझतले अपनी जिन्दगी को खत्म कर रहे है।
ऐसा ही मामला बठिंडा रामपुरा के गांव पीथो से आया है जहां पर गरीब किसान बूटा सिंह ने कर्ज से परेशान हो कर घर में लगे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। जानकारी अनुसार मृतक के सिर पर करीब 3 लाख 50 हजार का कर्ज था।
साथ ही सहकारी बैंकों के कर्ज़ा लिस्ट में नाम ना आने के कारण किसान काफी परेशान भी था और इसी परेशानी की वजह से उसने मौत को गले लगा लिया। कर्ज माफी की स्कीम नही थी फिर भी किसान खुदकुशी कर रहे थे और पंजाब सरकार ने स्कीम को लागू करके पहली किश्त भी जारी कर दी है।
फिर भी किसानों की खुदकुशी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्कीम के बाद किसानों की खुदकुशी की वजह कर्जा माफी की स्कीम है क्योकि जिन किसानों का नाम कर्ज माफी की स्कीम में नहीं आ रहा है वो इस कारण काफी परेशान है जिस कारण वो कर्ज में राहत ना मिलने के कारण मौत को गले लगा रहे है।



