लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बठिंडा-दिल्ली रेल लाईन मार्च में कभी भी इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ सकती है।
इलेक्ट्रिक ट्रेन के शूरु हो जाने के बाद यात्रियों को दिल्ली-बठिंडा रुट पर आने-जाने में करीबन 2 घंटे का समय बचेगा।
आपको बता दे कि मंगलवार को रेलवे सेफ्टी कमिश्नर शैलेष कुमार पाठक ने 127 किलोमीटर लंबी नरवाना से कटारा रेल लाइन का दौरा किया।
रेल लाइन पर सब कुछ सही मिलने पर हरी झंडी दिखा दी।
अब इस रुट पर सिर्फ बंठिडा से कटार सिंह के बीच 7 किलोमीटर का काम होना बाकी है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है।




