Medical Student Rape Case: बंगाल में मेड़िकल कॉलेज की MBBS छात्रा के साथ फिर दुष्कर्म, पांच लोगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

West Bengal Medical Student Rape Case: पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है. अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा महिला सांसद…

West Bengal Medical Student Rape Case:

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है. अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा महिला सांसद पर अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए घायल कर दिया था. वंही बंगाल में एक मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा ओडिशा की रहने वाली है. वह दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष में पढ़ती है. आरोपी है कि शुक्रवार रात लड़की अपने एक दोस्त के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर टहलने गई थी. इस दौरान लड़की के साथ दरिंदगी की गई.

मेडिकल कॉलेज की छात्रा से दरिंदगी-

जानकारी के अनुसार पश्चिम बर्धमान जिले में ओडिशा की रहने वाली एक मेडिकल कॉलेज छात्रा के साथ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. वारदात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के पास हुई. बताया जा रहा है कि द्वितीय वर्ष की छात्रा अपनी एक सहेली के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी. रात के अंधेरे में कॉलेज के पास सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया गया.

अज्ञात लोग वहां पहुंचे तो सहेली अकेला छोड़कर भागी-

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा शुक्रवार रात करीब 8 से 8.30 बजे अपनी सहेली के साथ कैंपस से बाहर गई थी. अधिकारी ने कहा, जब तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे तो उसकी सहेली उसे अकेला छोड़कर भाग गई. उन लोगों ने उसका फोन छीन लिया और उसे कैंपस के बाहर सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ ज्यादती की. उसे धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं.

माता-पिता ने दर्ज की शिकायत-

माता-पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी के दोस्तों का फोन आने के बाद आज सुबह दुर्गापुर पहुंचे. छात्रा के पिता ने कहा हमें उसके दोस्तों का फोन आया और हमने घटना के बारे में बताया. हम आज सुबह यहां आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात लगभग 10 बजे उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जब वह अपनी एक सहेली के साथ रात के खाने के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गई थी.

राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम जाएगी दुर्गापुर –

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की एक टीम पीड़िता और उसके माता-पिता से मिलने दुर्गापुर जा रही है. एनसीडब्ल्यू सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं. पुलिस ऐसे मामलों में कोई सक्रिय कदम नहीं उठा रही है. मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगी कि वे आगे आएं और ऐसे अपराधों में वृद्धि को रोकने के लिए मिलकर काम करें.

इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने आगे कहा, हमने इस संबंध में कॉलेज प्रशासन से तुरंत रिपोर्ट मांगी है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *